by admin on | Feb 6, 2024 10:30 AM
अनुपूरक बजट में 12 हजार करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान
रायपुर- 05 फरवरी 2024 (ए)। सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेगी। जिसमें किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जाएगी। बता दें कि भाजपा ने चुनाव में 3100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर पर धान खरीदी का वादा किया था। अभी फिलहाल समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। कृषक उन्नति योजना से किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी।
क्या है कृषि उन्नति योजना?
कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों को ध्यान में रखते हुए शुरू करने की घोषणा की गई थी। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी किसान से धान की खरीद की जाएगी। किसान से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3,100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर किसान से 21 मि्ंटल प्रति एकड़ धान की खरीद की जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा बोरियो की उपलब्धता भी धान खरीदने से पहले सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को एक किश्त में पूरा भुगतान मिल जाए और उनको लम्बी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़े, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा हर पंचायत भवन में बैंको में नगद आहरण काउंटर स्थापित किए जाएगे।
अनुपूरक बजट के बारे में ओपी चौधरी कथन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का द्वितीय सत्र (बजट सत्र) राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सोमवार को शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। अनुपूरक बजट में राज्य सरकार ने कई प्रविधान किया है। इसमें राज्य सरकार की अयोध्या श्रीराम लला दर्शन योजना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, धान उत्पादक किसानों को अंतर की राशि देने के लिए अनुपूरक बजट में 1200 करेाड़ रुपये रखा गया है। सदन से बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरीने कहा कि नौ फरवरी को छत्तीसगढ़ का मूल बजट पेश किया जाएगा। यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बजट होगा। आज तृतीय अनुपुरक बजट पेश किया गया है। इसमें जनता के अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न प्रविधान किए गए हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News