छत्तीसगढ़ Durg

छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली ‘मुसवा बारात

by Admin on | Jan 20, 2026 05:22 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली ‘मुसवा बारात

दुर्ग -: छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के धान घोटाले को लेकर दुर्ग में आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं नेभाजपा सरकार के खिलाफ मुसवा बारात निकालकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। यह बारात कांग्रेस भवन दुर्ग से शुरू होकर शहर भ्रमणकरते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची।


कांग्रेस की यह मुसवा बारात जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुँचीप्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कलेक्ट्रेट केसामने 10 फीट से भी ऊँची टीन की दीवार और भारी बेरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसनेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहों ने नहींबल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही औरभ्रष्टाचार ने नष्ट किया है।प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान घोटाले की निष्पक्ष जांचदोषियोंपर कड़ी कार्रवाईधान खरीदी की समय-सीमा बढ़ानेटोकन लिमिट बढ़ाकर किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग कीगई।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment