by Admin on | Apr 17, 2026 12:19 PM
चुनाव जीतते ही मूलभूत समस्याओं के समाधान में जुटे जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
“अंधेरे से उजाले की ओर: मैनी पंचायत में विकास की नई शुरुआत”
जीत के साथ ही एक्शन में सरपंच, बिजली समस्या का हुआ समाधान”
संतोष सोनी
जशपुर - ग्राम पंचायत मैनी में नवनिर्वाचित सरपंच हरक नारायण ने पदभार संभालते ही गांव की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए सराहनीय पहल की है। लंबे समय से पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के अभाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरपंच ने तत्परता दिखाते हुए शासन से बिजली व्यवस्था की मांग की।
सरपंच की सक्रियता और प्रयासों का परिणाम रहा कि शासन द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान की गई और अब पूरे ग्राम पंचायत मैनी में लाइट व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलने लगी है। इसके साथ ही सरपंच हरक नारायण ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु भी ठोस योजना तैयार की है। जल्द ही पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।ग्रामीणों ने सरपंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सक्रिय नेतृत्व से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। पंचायत में विकास कार्यों की यह शुरुआत आने वाले समय में और भी बड़े बदलाव की उम्मीद जगा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News