by admin on | Dec 19, 2024 04:35 PM
सूरजपुर संवाददाता
रामानुजनगर -रामानुजनगर में विकासखंड शिक्षा कार्यालय के बीआरसीसी पद में प्रभार प्रभार का जो लुका छिपी खेल चल रहा था, जिला के आदेश से समाप्त हो गया । नए बीआरसी श्री मनोज कुमार जायसवाल ने विधिवत्त प्रभार ग्रहण कर कार्य करना शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि रामानुज नगर विकासखंड की बीआरसी की नियुक्ति 12 दिसंबर 2024 को हुई थी इस पर पुराने बीआरसी श्री हजारीलाल चक्रधारी अचानक बीआरसीसी कक्ष में ताला मार करके फरार हो गए जिससे बीआरसी कार्यालय का कार्य प्रभावित होने लगा रिपोर्टिंग होने पर जिला अधिकारियों ने अनुशासनहीनता मानते हुए गंभीरता से लिया। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के आदेश क्रमांक 1446 दिनांक 17 12 2024 के अनुसार श्री हजारीलाल चक्रधारी को मूल शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर को एकतरफा कार्य मुक्त करते हुए श्री मनोज कुमार जायसवाल को विधिवत्त प्रभार सौंप दिया है, अब श्री जायसवाल कार्यालय से यूथ क्लब, यूको क्लब के प्रशिक्षण का आदेश निर्देशों का प्रसारण एवं प्रशिक्षण का आयोजन करना शुरू कर दिए हैं। रामानुजनगर के बीआरसी कार्यालय में चलने वाला हाई वोल्टेज ड्रामा का सुखद समापन हो गया है। शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री यादवेंद्र दुबे, सहायक, शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री विजय साहू, संजय साहू,योगेश साहू एवं अन्य शिक्षकों ने श्री जायसवाल को शुभकामना देते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News