छत्तीसगढ़ Sarguja

पूरे देश के अनेक राज्यों से सरगुजा दर्शन के लिए 42 लोगों का एक दल सरगुजा भ्रमण पर निकला

by admin on | Dec 17, 2024 08:46 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


पूरे देश के अनेक राज्यों से सरगुजा दर्शन के लिए 42 लोगों का एक दल सरगुजा भ्रमण पर निकला

पूरे देश के अनेक राज्यों से सरगुजा दर्शन के लिए 42 लोगों का एक दल सरगुजा भ्रमण पर निकला...!

कारवां दोस्ती का...अंबिकापुर के स्थानीय मेज़बानो ने किया स्वागत..!

"आदित्य गुप्ता" 

अंबिकापुर - पूरे देश के अनेक राज्यों से सरगुजा दर्शन के लिए 42 लोगों का एक दल सरगुजा भ्रमण पर है. कारवां दोस्ती का.. बैनर के साथ अलग-अलग राज्यों  पंजाब, हरियाणा, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, बड़ोदरा गुजरात, झारखंड,जयपुर राजस्थान सहित छत्तीसगढ़ के पर्यटन प्रेमी, पर्वतारोही, ब्लॉगर, पत्रकार, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, बिजनेसमैन, टीवी कलाकार, लेखकों का यह जत्था सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ मैनपाट, नेतरहाट, डीपाडीह, सावंत सरना,बेल्सर रामगढ़,महेशपुर, अंबिकापुर मां महामाया मंदिर,अमरकंटक अमृतधारा, कैलाश गुफा रजपुरी फाल, बगीचा,के साथ सरगुजा अंचल के लोक संस्कृति और जनजीवन को पास से देखने का प्रयास करेगी। आज सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर में एक होटल में अंबिकापुर के स्थानीय मेज़बानो ने उनका स्वागत किया.इस यात्रा में नगर के पर्यटन प्रेमी संदीप गुप्ता उनके साथ रहेंगे. आज सुबह अंबिकापुर के होटल के कार्यक्रम मैं अतिथियों को पुष्पहार से स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र तिवारी ने किया. आयोजन समिति से संदीप गुप्ता श्रीमति इति चतुर्वेदी ने अतिथियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अधिवक्ता जयेश वर्मा ने कहा कि सरगुजा अंचल की समृद्ध संस्कृति, पुरातत्व,विरासत को पर्यटन के माध्यम से विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से हमारा यह स्वेछिक प्रयास है. हम सरगुजा में पर्यटन के विकास हेतु योगदान देते रहेंगे। लेखन,कला संस्कृति से जुड़े अंबिकापुर के सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर बसे सरगुजा संभाग के 6 जिले की अपनी एक विशिष्ट पहचान है. यहां का लोक जीवन, समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पर्यटन स्थल,और नैसर्गिक परिवेश, इसे छत्तीसगढ़ में अनूठा स्थान दिलाते हैं. सरगुजा अंचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।


इन्होंने कहा कि हमारी टीम अपने काम से समय निकालकर,सरगुजा अंचल के प्रति अपने दायित्व निभाते हुए सरगुजा आने वाले पर्यटकों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं दिलाने के साथ पूरे देश में फैले अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को सरगुजा के विविधता से,इतिहास संस्कृति,यहां के सुरम्य प्राकृतिक परिवेश से परिचित कराने के लिए अपना निशुल्क योगदान देते हैं. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सरगुजा आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यहां के यहां के शांत वातावरण अच्छे लोगों से मिलकर दिल खुश हो गया. पूरे देश में भ्रमण कर वे कारवां दोस्ती का.. थीम के साथ सरगुजा भ्रमण पर हैं. यहां मां महामाया के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ और इस अंचल के विविधताओं को पास से जानने समझने का अवसर मिला. इस यात्रा की जानकारी मीडिया के द्वारा पूरे देश में फैले अपने साथियों तक वे पहुंचाएंगे. सैलानियों ने कहा कि सरगुजा अंचल में पर्यटन की और सुविधाएं विस्तार किए जाने की जरूरत है। सैलानियों के स्वागत कार्यक्रम में सरगुजा से सुरेंद्र तिवारी, जयेश वर्मा,संदीप गुप्ता, इति चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, प्रणव चक्रवर्ती, नाजिम खान, वेदांत चतुर्वेदी शामिल रहे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment