by admin on | Dec 15, 2024 12:01 PM
पटवारी पर FIR दर्ज : करोड़ों की सरकारी जमीन पर चढ़ा दिया था अपना नाम, शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
सरकारी जमीन को पटवारी ने निजी नाम पर चढ़ाया अब हुआ मामला दर्ज...!
अंबिकापुर -:छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जमीन घोटाला का मामला उजागर हो गया है। जिस पर कलेक्टर विलास भोस्कर ने एक्शन लेते हुए चार करोड़ की जमीन घोटाला करने वाले पटवारी के खिलाफ FIR का आदेश दिया है। वहीं मामले में सरकारी जमीन को अपने नाम दर्ज कराने वाले आरोपी पर भी केस दर्ज किया जाएगा। दरअसल, जमीन घोटाले का यह पूरा मामला अंबिकापुर से लगे सुभाषनगर डिगमा का है। जहां के पटवारी ने संस्कृत कालेज के पास स्थित 97 डिसमिल सरकारी जमीन को एक व्यक्ति के नाम पर चढ़ाया था। चार करोड़ की जमीन को पटवारी अगस्तुस लकड़ा ने प्रभाष मंडल के नाम पर दर्ज किया था। जिसके बाद भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी।
सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने शिकायत की जांच एसडीएम अंबिकापुर और नायब तहसीलदार से कराई। जांच में फर्जी तरीके से भूमि को अनावेदक प्रभाष मंडल के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया जाना पाया गया। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि तत्कालीन हल्का पटवारी अगस्तुस लकड़ा ने उक्त भूमि को बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के ऑनलाइन रिकार्ड में भूमि स्वामी हक में दर्ज किया गया है और डिजिटल हस्ताक्षर किया गया।
कलेक्टर सरगुजा ने उक्त भूमि को फिर से शासकीय मद में दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही तत्कालीन हल्का पटवारी अगस्तुस लकड़ा और अनावेदक प्रभाष मंडल निवासी नेहरूनगर के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कराए जाने का भी आदेश दिया है।
सरकारी जमीन को निजी नाम में दर्ज होने के बाद उक्त जमीन की प्रभाष मंडल ने प्लाटिंग की थी। इनमें से 30 डिसमिल और 20 डिसमिल जमीनों का सौदा किया गया था और बेचने की तैयारी थी। इसके पहले ही शिकायत होने पर बेचने की प्रक्रिया रुक गई और जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News