by admin on | Dec 15, 2024 11:58 AM
बिलासपुर-: पारस पॉवर की जन सुनवाई में प्रभावित गांव के लोगों को जमकर पैसे बांटे गए। गुरुवार की रात से मुर्गा, मटन और शराब की पार्टी होती रही। प्लांट विस्तार की जनसुनवाई क्या हुई प्रभावित गांव के लोगों के लिए त्यौहार हो गया था। यही नहीं पंच, , जनपद पंचायत के सदस्य से लेकर चुटभैये नेताओं ने भी बहती गंगा में जमकर होते लगाए।
शुक्रवार को ग्राम घुटकू में पारस पावर प्लांट की जनसुनवाई पूरे तामझाम के साथ किया गया। धन खरीदे में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भारी अव्यवस्था रही। कंपनी की ओर से ग्रामीणों के लिए दारू – मुर्गा से लेकर लिफाफा तक की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों को भोजन के पैकेट दवाइयां और पैसे जमकर बांटे गए। ग्रामीणों के संभावित हमले को देखते हुए जिला प्रशासन के भयभीत अफसर जाली के पीछे CC कैमरे की निगरानी में बैठे रहे। सामने में CCTV कैमरा के अलावा एक माइक की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण एक एक करके आते और प्लांट के समर्थन में अपनी बात कहकर आगे बढ़ जाते। जैसे बाहर निकलते प्लांट प्रबंधन की ओर से लगाए वालेंटियर ग्रामीणों को अपने साथ लेकर जाते… भोजन का एक पैकेट और नोट से भरा लिफाफा देते और उन्हें विदा कर देते। जबकि विस्तार का विरोध करने वाले जनसुनवाई से नदारद रहे और उनका मोबाइल भी बन्द मिला। पावर प्लांट का समर्थन कर रहे लोगो ने कहा कि कंपनी ने हमे रोजगार दिया है इसलिए हम उनके समर्थन में है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन से जुड़े लोगों और कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार रात से ही प्रभावित गांवों में माहौल बनाना शुरू कर दिया था। शाम होते हो गांव के अलग अलग मोहल्ले में मुर्गा – मटन और शराब की पार्टी शुरू हो गई थी। प्रबंधन को जिन युवाओं के द्वारा विरोध करने की संभावना थी उन्हें मुर्गा पार्टी में जरूर शामिल किया गया। सुबह जन सुनवाई के दौरान भी झुंड में जुटे युवा एक दूसरे से पूछते रहे कि “तै मटन खाबे के चिकन…! युवक जो कहता उसके अनुसार उसकी व्यवस्था की गई। इस प्रकार दोपहर तक जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी कर जिला और पर्यावरण विभाग के अधिकारी वापस लौट गए। इस दौरान जनसुनवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News