by admin on | Dec 14, 2024 12:48 PM
जुदेव और जोगी में फिर से छिड़ी जंग - जुदेव ने कहा घरवापसी कर लो पुरखे आशीर्वाद देंगे।
पहले दिलीप सिंह जूदेव और अजित जोगी अब प्रबल और अमित धर्म के कुरुक्षेत्र में...!
रायपुर - जब छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला और कांग्रेस की सरकार में अजित जोगी मुख्यमंत्री बनाये गए । और 2003 में चुनाव आते ही भाजपा के केंद्रीय आलाकमान ने दिलीप सिंह जूदेव के हाथों छत्तीसगढ़ का कमान सौंपा । उस समय भाजपा में सबसे बड़े दिग्गज और कद्दावर नेता के रूप में दिलीप सिंह जूदेव थे । केंद्रीय संगठन ने दिलीप सिंह जूदेव को 2003 के चुनाव का उत्तराधिकारी बनाया । पूरे प्रदेश में दिलीप सिंह जूदेव का जादू चला हर तरफ` जय जुदेव ` के नारों ने कांग्रेस की तख्ता पलट कर रख दिया । दिलीप सिंह जूदेव ने इस चुनाव में अपना अस्तित्व , सम्मान सबकुछ दांव पर लगा दिया । मूँछ को दाँव में लगाकर दिलीप सिंह जूदेव ने प्रदेश की राजनीति में हाहाकार मचा दिया हर तरफ चर्चा और राजनीति के बाजार गर्म हो गए । छत्तीसगढ़ में जुदेव और जोगी की लड़ाई थी । शेरों शायर से भरपूर और ओजस्वी भाषण से लोग दिलीप सिंह जूदेव के मुरीद होते गए । दिलीप सिंह जूदेव से लोग भाव से जुड़ने लगे । जोगी को उखाड़ फेंकने दिलीप सिंह जूदेव ने शाम दाम दण्ड भेद सबकुछ लगा दिया । फिर क्या था 2003 में लोगों के आशीर्वाद से दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी रौबदार मूँछो से जोगी को टांग दिया ।
अब दोनों के पिता की लड़ाई के बाद दोनों के पुत्र में सनातन को लेकर लड़ाई छिड़ गई है । घरवापसी अभियान और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अमित जोगी को राडार में लेते हुए चेतावनी दे दी है और कहा है सनातन में घरवापसी कर लो तुम्हारे पूर्वज आशीर्वाद देंगे प्रबल ने अपने शोशल प्लेटफार्म में लिखते हुए कहा है अमित जोगी महोदय इतिहास साक्षी है अंग्रेज जिस मानसिकता के साथ भारत आये थे भारतीय शासकों को अगर मालूम होता कि वो पीठ पर छुरा घोपेंगे तो कदापि उन्हें भारत में व्यवसाय करने की इजाज़त नहीं मिलती और भारत देश क्रिश्चियनिटी से अछूता रहता। सेवा के बदले सौदा वाला चरित्र अब उजागर हो गया है बावजूद इसके हम सहिष्णु हैं और उन्हीं को घर वापस लाते हैं जो धर्मांतरित होकर ठगी के शिकार हुये हैं, हम धर्मांतरण नहीं करवाते। अपने को किस मुंह से सनातनी कहते हो। जब अपने ही सनातनी भाई जो ठगे गये उनको अपनाने से परहेज है ये तो कमाल है ! मेरे पिताजी ने पैर पखारकर उनका स्वागत किया तो परेशानी है। कैसे सनातनी हो भाई अगर जरा सा भी पूर्वजों के प्रति सम्मान हो तो आओ घरवापसी में शामिल हो जाओ पुरखे आशीर्वाद देंगे तुम्हें। ईश्वर करे मेरा संदेह गलत हो पर अपने से पूछना जरूर कि कहीं आप भी क्रिप्टो क्रिस्टिनियटी वाली भूमिका में तो नहीं हो अगर हो तो खुलकर आओ भाई शर्म कैसा ! सनातन और धर्म रक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की और अमित जोगी की इस शोशल वार अब प्रदेश तक रुख कर लिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News