by admin on | Dec 12, 2024 04:18 PM
एक ही जमीन दो लोगों को बेचा, 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी, फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार
भूमाफियाओं ने मिलीभगत कर मिलकर एक ही जमीन दो लोगों को कैसे बेची... इस पुरे मामले में कौन लोग थे शामिल?
क्या मिलीभगत करने वाले अधिकारीयों पर भी होगी कार्रवाई..?
बिलासपुर-: एक ही जमीन दो लोगों को बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छतौना निवासी राजेंद्र साहू पिता कार्तिक साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम छतौना पटवारी हल्का नंबर 37 के खसरा नंबर 1078/12क में से 2205 स्क्वेयर फीट जमीन को एनोस प्रकाश से खरीदा था। इसके लिए उसने 1000000/₹ दस लाख में सौदा कर 26.02.15 को रजिस्ट्री कराया था। रजिस्ट्री करने के बाद नियमानुसार डायवर्शन, नामांतरण भी करा लिया। लेकिन जब कब्जे के लिए गया तो पता चला कि जमीन में पहले से ही पवन तिवारी, गगन तिवारी का कब्जा है। जानकारी लेने पर पता चला कि खसरा नंबर 1078/12क रकबा 0.154 हैक्टेयर की पूरी जमीन आरोपी पहले ही पवन तिवारी, गगन तिवारी के पास बेच चुका है। इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर 1000000/₹ ले लिया है। रिपोर्ट के बाद जांच की गई और अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी बीच आरोपी को अपने विरुद्ध fir होने की जानकारी मिलने पर अपने निवास से फरार हो गया। मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। साइबर सेल की सहायता से आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसे किराए के मकान वैशाली नगर भिलाई से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 11.12.24 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे, ASI जीवन जायसवाल, महिला प्र.आर. कुजूर एवं आर सतपुरन जांगड़े का विशेष योगदान रहा।
आरोपी _ एनोस प्रकाश पिता स्व. N. प्रकाश उम्र 37 साल निवासी ग्रीन पार्क सिटी जरहाभाटा सिविल लाइन बिलासपुर हाल मुकाम वैशाली नगर भिलाई
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News