by admin on | Dec 12, 2024 04:12 PM
वेब मीडिया के पत्रकारों के लिए क्या सरकार का खुलेगा खजाना... मिलेगा विज्ञापन?
छत्तीसगढ़ में न्यूज पोर्टल के लिए खुशखबरी बना चर्चा का विषय...!
हो रहा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन...!
रायपुर - छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसलिए शायद न्यूज़ पोर्टलों के लिए सरकार अपनी तिजोरी एकदम से खोल के रख दी है। प्रदेश में पहली बार यह देखा जा रहा है कि आपके न्यूज़ पोर्टल में ट्रेफिक नहीं है कोई बात नहीं, आपका न्यूज़ पोर्टल एकदम से नया है कोई बात नहीं, आपको शासकीय विज्ञापन जरूर मिलेगा क्यूंकि सरकार ने पुराने नियमों को शिथिल कर नए नियम से विज्ञापन न्यूज़ पोर्टलों को दे रही है। आपको बताने में बड़ा हर्ष महसूस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मतलब विष्णु देव साय की सरकार है, जहाँ सुशासन चलता है। दरअसल 05/12/2024 को आयुक्त, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, संवाद भवन, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंप कर दर्जनों पत्रकार नवनियुक्त मुखिया के रूप रवि मित्तल को पुष्प-गुच्छ भेंट कर नए सिरे से विज्ञापन देने का स्वागत किया गया।
ज्ञापन में उल्लेख है कि आपके द्वारा पत्रकारों के हित में गहन विचार करने पश्चात पुराने नियमों को शिथिल करते हुए आपने जो विज्ञापन देने की शुरुआत की है. जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के पत्रकार साथियों को वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिला, जिसका हम स्वागत करते हैं। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि समस्त छत्तीसगढ़ के न्यूज पोर्टल दूरस्थ क्षेत्रों के, ब्लॉक स्तर के, जिला स्तर के, संभाग स्तर या राजधानी स्तर के सभी संचालकों को अतिशीघ्र विज्ञापन देकर उनको सम्बल प्रदान करें।
ज्ञापन सौंपने में शामिल प्रेस एण्ड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि सरकार के नए नियमों का हम स्वागत करते हैं, उन्होंने कहा कई वर्षों से पत्रकार जोखिम उठाकर जनता के हित में कार्य कर रहे हैं शायद इसी कारण से साय की सरकार ने अपना फ़ैसला छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता को ज़िंदा रखने के लिए लिया है। और कहा आप अपना न्यूज़ पोर्टल का डिटेल जैसे पोर्टल का नाम, कहाँ से संचालित हो रहा है, कब से की शुरुआत हुई, संचालक का नाम व रजिस्ट्रेशन सभी जानकारी मोबाईल नम्बर 09424262547 पर सेंड करें ताकि संवाद में छत्तीसगढ़ के समस्त ज़िलों के न्यूज़ पोर्टलों की जानकारी एक साथ लेकर आयुक्त, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, संवाद भवन, नया रायपुर को अवगत कराते हुए विज्ञापन जारी करवाया जा सके।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News