छत्तीसगढ़ Raigarh

बंटी साहू गैंग पर रायगढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार: 9 बदमाश गिरफ्तार, सरेआम जुलूस निकाल कराया उठक- बैठक

by admin on | Dec 11, 2024 11:15 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


बंटी साहू गैंग पर रायगढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार: 9 बदमाश गिरफ्तार, सरेआम जुलूस निकाल कराया उठक- बैठक

बंटी साहू गैंग पर रायगढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार: 9 बदमाश गिरफ्तार, सरेआम जुलूस निकाल कराया उठक- बैठक, बदमाश बोले –‘जुर्म करना पाप है, कानून हमारा बाप है’, पब्लिक बोली- “ऐसे ही सिखाना चाहिए सबक”…. रावण अब भी फरार

रायगढ़ -: रायगढ़ पुलिस नें बने बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसते हुए 9 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने और कानून का सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई।

वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी का कारण

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इसके बाद कबीर चौक निवासी रोमेश साहू ने जूटमिल थाना में शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाया और मारपीट की।


पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बंटी साहू और उसके साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 497/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से अधिकांश पहले से ही अपराधों में लिप्त रहे हैं।

संदेश देने के लिए निकाला जुलूस

गिरफ्तारी के बाद रायगढ़ पुलिस ने जुलूस निकाला, जिसमें बंटी साहू के साथीयों को हथकड़ियों में पुलिस की निगरानी में सड़कों पर चलते नजर आए। पुलिस ने जनता को विश्वास दिलाने के लिए यह कदम उठाया कि अपराधी चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कानून से बच नहीं सकते।

पुलिस का बयान

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम से रायगढ़ में पुलिस की सख्ती का असर देखने को मिल सकता है और लोग राहत महसूस कर सकते हैं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment