by admin on | Dec 10, 2024 02:19 PM
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा फिर से गरमाया...!
‘मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं, रात भर ईसा मसीह - ईसा मसीह करती है’... युवक ने की आत्महत्या*
धर्मांतरण के लिए युवक पर दबाव बनाने का मामला, चार लोग गिरफ्तार, जानें मामला
"आदित्य गुप्ता"
धमतरी - धमतरी में धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक ने 6-7 दिसंबर की दरमियानी रात को खुदकुशी कर ली थी। जिसपर अर्जुनी पुलिस ने 7 दिसंबर को पत्नी सास सहित कुल पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया था। धमतरी में धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक ने 6- 7 दिसंबर की दरमियानी रात को खुदकुशी कर ली थी। जिसपर अर्जुनी पुलिस ने 7 दिसंबर को पत्नी सास सहित कुल पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया था। जिस पर अर्जुनी पुलिस ने 8 दिसंबर को 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।बता दें कि ग्राम पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू ने अपने घर में फांसी लगा लिया था। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।जिससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इस मामले में अर्जुनी पुलिस ने मृतक की पत्नि करूणा साहू, सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू और डेसास किरण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मरने से पहले युवक ने लिखा की मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हू मेरे को धर्म परिवर्तन करने के लिए बहुत ज्यादा परेशान करती है ईशा मसीह ईशा मसीह करके मेरे को रात भर परेशान करती है ससुराल जाता हूं तो उसकी मां उसकी बड़ी बहन उसकी छोटी बहन सब मुझे धर्म परिवर्तन के लिए बहुत ज्यादा परेशान करते है बोलते है तू आ जा फिर तेरे मां पापा को भी मना लेंगे करके इसलिए वहा कभी खाना नही खाया पहले से ही वो लोग झूठ बहुत ज्यादा बोले है 8th class तक पढ़ी है और 12th बताई बहुत ज्यादा ही झूठ बोलते है वो लोग मैं हफ्ता में जितना कमाता हूं मेरी बीवी को दे रहा था तो बोली मुझे हफ्ता में 500 बस चाहिए करके तो उतना ही दे रहा था। न ही कभी प्यार से बात नही करती।
थाना अर्जुनी द्वारा जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मृतक के शव के पास उनका मोबाईल मिला, जिसमें मृतक अपने आत्महत्या का कारण अपनी पत्नि करूणा साहू, अपनी सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू, डेढ़सास किरण साहू एवं साली कनिष्का साहू को दूसरे धर्म को अपनाने के लिए बार-बार दवाब डाल कर परेशान करने से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना मैसेज लिखकर अपने व्हाट्सप स्टेटस में एवं अपने बहन दमाद गुलशन साहू को सात दिसंबर को 3:43 बजे एएम को भेजा गया था। मोबाईल के व्हाट्सप स्टेटस एवं मैसेज का स्कीनशाट लेकर पंचनामा तैयार कर जब्त किया गया एवं मृतक के मोबाईल को जब्त किया गया है।
पत्नी व ससुराल के अन्य सदस्यों ने मतांतरण का दबाव बनाया, तो परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर इसका उल्लेख करके आरोप भी लगाया। अब युवक का व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया में वायरल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय धमतरी से लगे ग्राम पंचायत पोटियाडीह का यह मामला है। ग्राम पंचायत पोटियाडीह निवासी युवक लिनेश साहू ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को जिला अस्पताल धमतरी में शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस युवक के परिजन और उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News