छत्तीसगढ़ Sarguja

अवैध लकड़ी भण्डार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों के साल चिरान लकड़ी जब्त

by admin on | Dec 10, 2024 02:14 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अवैध लकड़ी भण्डार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों के साल चिरान लकड़ी जब्त

अवैध लकड़ी भण्डार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों के साल चिरान लकड़ी जब्त...!

वनों की कटाई एवं अवैध लकड़ी तस्करी पर कब लगेगी रोक, कब तक कार्रवाई का सिलसिला रहेगा जारी... देखना बाकी!

अंबिकापुर -: अंबिकापुर वनपरिक्षेत्र के गंगापुर मेसर्स रामप्रसाद आरा मिल में अवैध लकड़ी भण्डार पर वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। डीएफओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने दो दिनों पूर्व शहर के गंगापुर स्थित मेसर्स रामप्रसाद आरा मिल पर पिकअप से भरे अवैध लकड़ी को जब्त किया था। अब एक और कार्रवाई हुई है जिसमें 15 लाख से अधिक का साल चिरान लकड़ी वन विभाग ने जब्त किया है। वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। 

वन विभाग सतर्क

हमारे टीम को वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। विभाग नियमित रूप से रात्रि गश्त कर रहा है और अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।


जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी का स्रोत और इस अवैध परिवहन नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

कड़ी कार्रवाई का संकेत

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अवैध वन गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment