by admin on | Dec 10, 2024 02:09 PM
रायगढ़ -: जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस की नाक के नीचे अपराध कर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं. एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक कुख्यात गुंडे बंटी साहू उर्फ रावण द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बंद कमरे में एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर बेल्ट से बर्बरतापूर्वक पीटा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जूटमिल इलाके का निवासी बंटी साहू उर्फ रावण जिले का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं और वह वसूली के नाम पर अपने इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका है. हाल ही में बंटी की मां को भी गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बंटी साहू को पहले जिला बदर किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह अपराधों को अंजाम देता रहा है. मारपीट के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस भी सक्रिय हो गई है. मारपीट का शिकार हुआ एक पीड़ित आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उसने न्याय की गुहार लगाई. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News