छत्तीसगढ़ Sarguja

सरगुजा संभाग से चयनित विक्की गुप्ता साइबर वॉलेंटियर्स के रूप में बेहतर कार्य के लिए हुए सम्मानित ..!

by admin on | Dec 8, 2024 03:42 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरगुजा संभाग से चयनित विक्की गुप्ता साइबर वॉलेंटियर्स के रूप में बेहतर कार्य के लिए हुए सम्मानित ..!

छत्तीसगढ़ में साइबर भवन का हुआ उद्घाटन....

साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती...!

जन जागरूकता अभियान साइबर अपराध रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सरगुजा संभाग से चयनित विक्की गुप्ता साइबर वॉलेंटियर्स के रूप में बेहतर कार्य के लिए हुए सम्मानित ..!

साइबर क्राइम में छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस कर रही अच्छा काम - डिप्टी सीएम

"आदित्य गुप्ता"

रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें साइबर भवन का उद्घाटन एक अहम पहल है। मुख्यमंत्री साय ने अक्टूबर माह में प्रदेश में आयोजित 410 जनजागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से 23 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता अभियान साइबर अपराध रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा हमारे पुलिस अधिकारियों ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों को ट्रैक करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई और आईआईएम रायपुर के साथ हुए अनुबंध साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूनिसेफ द्वारा बनाए गए ऑनलाइन मॉड्यूल की प्रशंसा की।


कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पुलिस विभाग द्वारा निर्मित समाधान मोबाइल ऐप और सशक्त मोबाइल ऐप को लांच किया।

उन्होंने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम नई तकनीक को अपनाकर साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में और अधिक दक्षता के साथ काम करेंगे। उन्होंने इस दिशा में काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और सुदर्शन की नीति को आधार बनाकर किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आज देश में सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकार के रूप में उभर रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना ने 70 लाख लाभार्थियों तक पहुंचने का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन के सिद्धांतों पर काम कर रही है और समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस तंत्र को न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि इसे एक प्रभावी प्रणाली में तब्दील कर दिया।


सरगुजा संभाग से विक्की गुप्ता साइबर वॉलेंटियर्स के रूप में बेहतर कार्य के लिए हुए सम्मानित ..!

साइबर अपराध एवं ठगों से बचने हेतु विभिन्न साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस विभाग के साथ वालंटियर के रूप में मिलकर लोगों को जागरूक करने वाले सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी विक्की गुप्ता को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 5 से 19 अक्टूबर तक साइबर जनजागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें 410 कार्यक्रमों के माध्यम से 23 लाख लोगों तक संदेश पहुंचाया गया। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिसकर्मियों और जागरूकता अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले वॉलेंटियर्स को सम्मानित किया। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग से विक्की गुप्ता को साइबर वॉलेंटियर्स के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। विक्की गुप्ता ने बताया कि सुरगुजा पुलिस के सहयोग से किसानों, छात्रों व आम लोगों को  स्पीच , पेंटिंग , नाटक  और  विभिन्न साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ठगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से फॉड करने, इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके, उनसे बचने के उपाय से जागरूक किया। साथ ही बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताकर जागरूक किया। और इसमें साइबर वॉलिंटियर्स अतुल गुप्ता और श्रुति तिवारी के सहयोग से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया।

साइबर क्राइम में छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस कर रही अच्छा काम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलवाद को सीमित करने में अद्भुत कार्य किया है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। साइबर अपराधों पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष पहल की है। हाल ही में चलाए गए साइबर जागरूकता पखवाड़े का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। आज उद्घाटन किए गए साइबर भवन से बड़े अभियानों को संचालित किया जाएगा, जो इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी बड़े निर्णय लेकर जनता के हित में कार्य करेगी।

इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, एस आर पी कल्लूरी, विवेकानन्द सिन्हा, अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव गृह नेहा चम्पावत, हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment