by admin on | Dec 8, 2024 03:37 PM
सरगुजा में जमीन रजिस्ट्री के बाद आखिरकार कैसे 1.63 करोड़ का चेक हुआ बाउंस... जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान!
अंबिकापुर में जमीन दलालों ने आदिवासी बुजुर्ग को जाल में फंसाकर बनाया मूर्ख...करोड़ो की जमीन करा ली अपने नाम..!
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध किया दर्ज़...!
सरगुजा - सरगुजा में जमीन दलाल ने आदिवासी बुजुर्ग और उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज 2.81 एकड़ जमीन का सौदा 2 करोड़ में करते हुए रजिस्ट्री करा ली। वृद्ध ने स्वयं और पत्नी की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री के दौरान उसे 2 करोड़ रुपये का 23 चेक दिया गया। रजिस्ट्री के बाद 37 लाख रुपए ही क्लीयर हो पाए और शेष 1.63 करोड़ रुपए के चेक बाउंस हो गए। बुजुर्ग की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, भाथूपारा निवासी चिंतामणि उरांव (78) ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्ष्मीपुर में उसके नाम पर खसरा नंबर 456/2 रकबा 1.70 एकड़ और पत्नी निर्मला के नाम पर बगल में खसरा क्रमांक 402/4 रकबा 1.11 एकड़ जमीन है। मिशन चौक निवासी जमीन दलाल विकास गुप्ता से चिंतामणि उरांव की पहचान पांच-छह सालों से थी।
विकास गुप्ता ने चिंतामणि उरांव को झांसे में ले लिया और उसकी मुलाकात परसापाली निवासी संजय तिग्गा से कराते हुए बताया कि यही जमीन खरीदेगा। कुछ दिनों बाद उसने एक और पार्टनर अलेकजेंडर केरकेट्टा से मिला। सबने मिलकर जमीन खरीदने के लिए कहा, लेकिन सौदे की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को न देने के लिए कहा। जमीन दलालों ने पत्नी निर्मला की जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी चिंतामणि उरांव के नाम बनवा दी। 22 मार्च 2024 को अंबिकापुर रजिस्ट्री कार्यालय में ले कार चिंतामणि उरांव और पत्नी निर्मला उरांव के नाम पर दर्ज कुल 2.81 एकड़ भूमि की पांच रजिस्ट्री कागज तैयार किया गया। रजिस्ट्री के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों का 2 करोड़ रुपए का कुल 23 नग चेक दिया। उक्त भूमि का शासकीय मूल्य 1.054 करोड़ रुपए है।अंबिकापुर में जमीन दलालों ने आदिवासी बुजुर्ग को जाल में फंसाकर बनाया मूर्ख...करोड़ो की जमीन करा ली अपने नाम..!सात चेक का भुगतान, बाकी चेक हुए बाउंस
आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करमचंद पैंकरा निवासी गुरुद्वारा वार्ड अंबिकापुर, मधुर विनय तिर्की निवासी अंम्बिकापुर, राजकुमार टोप्पो निवासी बलरामपुर, नीरज राम निवासी बाबूपारा अंबिकापुर और अलेकजेंडर केरकेट्टा निवासी मायापुर अंबिकापुर के नाम पर कई गई। चिंतामणि उरांव ने चेकों को भुगतान के लिए बैंक में लगाया तो केवल 7 चेक का 37 लाख रुपए ही मिले। शेष 16 चेक बाउंस हो गए। पैसों के भुगतान के लिए विकास गुप्ता, संजय तिग्गा और अलेकजेंडर से संपर्क करने पर उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया।
उक्त जमीन को दूसरों को बेचने के लिए विकास गुप्ता, संजय तिग्गा और अलेकजेंडर केरकेट्टा दूसरों को दिखाने लगे तो ठगी का एहसास हुआ। चिंतामणि उरांव ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी जानकारी के बिना जमीन का नामांतरण भी करा लिया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विकास गुप्ता, करमचंद पैंकरा, मधुर विनय तिर्की, राजकुमार टोप्पो, नीरज राम, अलेकजेंडर केरकेट्टा और संजय तिग्गा के खिलाफ धारा 420, 120 बी का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News