छत्तीसगढ़ Sarguja

जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती सिलफिली में रविवार को होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा, संभाग के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़।

by admin on | Dec 8, 2024 03:27 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती सिलफिली में रविवार को होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा, संभाग के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़।

अंबिकापुर -: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के विभिन्न इकाइयों हेतु आवेदित पदों की भर्ती केंद्र 10वीं वाहिनी छस बल सिलफिली जिला सूरजपुर में दिनांक 16 11.2024 से प्रारंभ की गई थी माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार भर्ती प्रक्रिया दिनांक 27 11.2024 से स्थगित की गई थी उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के पारित अंतिम निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया पुनः दिनांक 8 12.2024 से प्रारंभ हो रही है।


अभ्यर्थी जिन्हें दिनांक 8 12.2024 को दस्तावेज जांच शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा है तो प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं वे दिनांक 8 12.2024 को भर्ती केंद्र 10वीं वाहिनी छसबल सिलसिली जिला सूरजपुर में निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे इसी प्रकार क्रमशः पूर्व जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केंद्र में उपस्थित होंगे दिनांक 27 11.2024 से 7 12 2024 तक जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी उनकी भर्ती तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किए जाएंगे यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा जिला सरगुजा एवं अध्यक्ष जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023, 24 सरगुजा रेंज ने जानकारी देकर बताया है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment