by admin on | Dec 6, 2024 03:25 PM
पुलिस से शिकायत के बाद शराबखोरों की मिल रही धमकीयां , न्याय की आस में ग्रामीण पत्रकारों से कर रहे फरियाद..!
क्यों नहीं हो रही माफिया पर कार्रवाई?...क्या पुलिस दे रही है संरक्षण?
सरसीवा -: सरसीवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पीकरीपाली महुआ पाली में अवैध शराब का कारोबार चरम पर है। महुआ से बनी देसी शराब से लेकर हाई ब्रांड की महंगी शराब तक खुलेआम बेची जा रही है। स्थानीय निवासियों ने इस अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को दी है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव के लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शराब माफिया न केवल शिकायत करने वालों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि संदेह के आधार पर अन्य निर्दोष लोगों को भी धमकियां दे रहे हैं। एक ग्रामीण ने कहा, "हमने इस अवैध व्यापार की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा अब हमें ही धमकियां दी जा रही हैं।"
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब माफिया को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराब माफिया बिना किसी डर के गांव में अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं।
शराब माफिया के खिलाफ कई बार शिकायतें और खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन शासन का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या पर नहीं गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की निष्क्रियता और पुलिस की मिलीभगत के चलते माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।
अवैध शराब की वजह से गांव के युवाओं का भविष्य नशे की चपेट में बर्बाद हो रहा है। अपराध, घरेलू हिंसा और झगड़ों की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल है।
क्यों नहीं हो रही माफिया पर कार्रवाई?...क्या पुलिस और माफिया के बीच सांठगांठ है? शासन इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा?
ग्रामीण अपनी समस्या की शिकायत पत्रकारों को भी पहुंचाई है तथा मीडिया से अपील की है कि समाचार के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने की फरियाद लगाई है। गांव के जागरूक नागरिकों ने शासन और उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News