by admin on | Dec 6, 2024 03:22 PM
जमीन पर किसका अधिकार?
कागजों पर 4 एकड़ भूमि, मौके पर रकबा कम , राजस्व और वन विभाग में विवाद…!
नवापारा (धरमजयगढ़): तहसील क्षेत्र के ग्राम मिरीगुड़ा में जमीन विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें कागजों के मुताबिक एक व्यक्ति के नाम 4 एकड़ जमीन रजिस्ट्री की गई है। लेकिन मौके पर उतनी जमीन उपलब्ध नहीं है। यह मामला राजस्व और वन विभाग के बीच संघर्ष का कारण बन गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और शासन के लिए चुनौती खड़ी हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, जमीन रजिस्ट्री होने के तुरंत बाद संबंधित व्यक्ति ने भूमि पर समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया। लेकिन समस्या तब उत्पन्न हुई जब समतलीकरण का कार्य विवादित भूमि के पास स्थित लक्ष्मीपुर की 353 पीएफ नारंगी वन क्षेत्र तक बढ़ने लगा। इस क्षेत्र में वन विभाग ने सागौन के पौधों का रोपण किया था। वन विभाग ने जब देखा कि उनके क्षेत्र में मुरूम गिराया जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्य को रोक दिया।
हल्का पटवारी प्रमोद राठिया का कहना है,“हमने तहसीलदार और आरआई के साथ मिलकर मौके पर जांच की। जांच में यह भूमि राजस्व विभाग की निजी भूमि पाई गई। मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।”
धरमजयगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी डीपी सोनवानी ने बताया,
“हमने दो बार समतलीकरण कार्य को रुकवाया है। संबंधित पक्ष को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। जब तक वैध दस्तावेज नहीं मिलते, कार्य पर रोक लगाई जाएगी।”
यह विवाद इसलिए पेचीदा है क्योंकि जिस भूमि पर समतलीकरण हो रहा है, वहां वन विभाग ने सागौन का प्लांटेशन किया था। सवाल उठता है कि यदि यह जमीन राजस्व विभाग की है, तो वन विभाग ने यहां प्लांटेशन क्यों और कैसे किया?
इस मामले में दोनों विभागों की अलग-अलग दलीलों ने स्थानीय शासन को असमंजस में डाल दिया है। जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता कि जमीन का स्वामित्व किसके पास है, तब तक कार्य रोकने या जारी रखने का सवाल बना रहेगा।
यह मामला स्थानीय जनता में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन के लिए यह एक चुनौती है कि वह विवादित भूमि की स्थिति स्पष्ट करे और दोनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित करे। अब देखना है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते उचित निर्णय ले पाते हैं, या यह मामला और उलझता जाएगा। नजरें अब प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News