by admin on | Dec 2, 2024 05:28 PM
स्थानीय नगर वासियों के साथ विपक्ष की खुली नींद...सड़क पर किया चक्का जाम..!
राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने अंबिकापुर में 2 घंटे किया सड़क जाम...!
शासन की दलाली करना बंद करो, के जमकर लगे नार, 15 दिन में डामरीकरण के आश्वासन पर चक्का जाम हटा...!
अम्बिकापुर -: शहर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध और तत्काल निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दो घण्टे तक सड़क जाम किया। कांग्रेसियो के कड़े तेवर के बाद एनएच की गड्ढो को भरने का काम शुरू हो गया।जिला प्रशासन के 15 दिन में डामरीकरण के आश्वासन के बाद चक्का जाम स्थगित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिपं अध्यक्ष मधु सिंह,मेयर डॉ अजय तिर्की,श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,निगम सभापति अजय अग्रवाल,पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं शहरवासियों के साथ एमजी रोड की गड्ढो भरी सड़क पर दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे।राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ ने मय दस्तसवेज बताया तीन साल पहले ही सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।राशि के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है।विभाग सिर्फ गड्ढों को स्टोन डीएसटी से भराने की स्थिति में है।जिम्मेदार अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना जवाब से प्रदर्शन कारी बिफर पडे।इस दौरान थोड़ी तनातनी भी हुई।जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह ने साफ शब्दों में कहा जब तककाम शुरू नहीं होगा तब तक हम नहीं उठेंगे। इस बीच कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री,सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।तनाव बढ़ता देख एसडीएम फगेश सिन्हा ने प्रशासन की तरफ से मोर्चा सम्भाला। उन्होंने कलेक्टर और एनएच के कार्यपालन अभियंता से फोन पर बात तत्काल गड्ढों में जीएसबी मटेरियल भर कर पीचिंग का काम शुरू कराया। उन्हीने 15 दिन में शहर की सभी एन एच और पीडब्ल्यूडी की सड़कों का सुधार कार्य शुरु करने आश्वस्त किया।कांग्रेस की से जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिसम्बर तक सड़को का सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करेंगे।महापौर डॉ अजय तिर्की, ननि लोनिवि प्रभारी शफी अहमद,सभापति अजय अग्रवाल ने कहा विष्णु देव साय की डबल इंजन की सरकार जान बूझ कर नगर निगम की सरकार को बदनाम करने के लिए सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा हम जनता को परेशान होता नही देख सकते।अगले चरण में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसियो के सड़क पर उतरने से मनेन्द्रगढ़ मार्ग में सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।इस दौरान विनय शर्मा बंटी, दुर्गेश गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,हेमन्त तिवारी,पार्षद प्रमोद चौधरी, गीता रजक,गीता श्रीवास्तव,वेद प्रकाश शर्मा बेदी,दिलीप धर,आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी,विष्णु सिंह देव,हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल,कुसुम मिंज, विकास केशरी,आशीष शील,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद थे।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी साथ बैठ बनाएंगे कार्य योजना
जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव की पहल पर सोमवार को 11 बजे नगरनिगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और एनएच,पीडब्ल्यूडी ननि के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर की उपस्थिति में रखी गयी है। बैठक में खराब सड़को की मरम्मत की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
अधिकारी भाजपा के एजेंट बन गए- अजय अग्रवाल
कांग्रेस नेता व निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने एनएच की दुर्गति को देखते हुए नाराजगी जाहिर की और कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंट बन गए हैं। एसी यहीं से सेवानिवृत होने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा यही है मोदी-विष्णु का सुशासन। कोई धोती हिलाकर स्कूटी में घूमकर नाटक कर रहा है, काम कुछ नहीं होना है। सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए निगम पर आरोप थोप रहे हैं, जबकि जिम्मेदारी केन्द्र और राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा अधिकारी चैन से सोएं ऐसा नहीं चलेगा। इस दौरान शासन की दलाली करना बंद करो, के जमकर नारे लगे। उन्होंने कहा जनता खस्ताहाल सड़कों का दुष्परिणाम भुगत रही है, इन्हें भी इसका खामियाजा भुगतना होगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News