by admin on | Dec 2, 2024 04:58 PM
"आदित्य गुप्ता"
सरगुजा -: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच दोस्तों की जान चली गई। रायपुर से मैनपाट घूमने निकले युवकों की तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
रायपुर चंगोराभाटा के पांच युवक शनिवार को घूमने के लिए निकले थे। पहले उनका प्लान जगदलपुर जाने का था, लेकिन रास्ते में मैनपाट की ओर रुख कर लिया। रविवार सुबह 5 बजे उदयपुर के गुमका एनएच-130 पर उनकी कार सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। घटना के वक्त सड़क पर घना कोहरा था, जिससे संभवतः कार चालक को ट्रक नजर नहीं आई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे सभी एयरबैग खुलने के बावजूद कोई बच नहीं सका।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में राहुल, संजू, और दिनेश (सभी निवासी चंगोराभाटा) शामिल हैं। दो अन्य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिवारों को सूचना देकर जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना की विस्तृत जांच जारी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर रेखांकित करता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News