छत्तीसगढ़ Surajpur

रासेयो शिविर का बौद्धिक परिचर्चा तहसीलदार बिहारपुर की उपस्थिति में हुआ संपन्न

by admin on | Nov 30, 2024 09:20 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


रासेयो शिविर का बौद्धिक परिचर्चा तहसीलदार बिहारपुर की उपस्थिति में हुआ संपन्न

"सूरजपुर संवाददाता"

सुरजपुर - आज दिनांक 29/11/24 को शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहार पुर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन का बौद्धिक परिचर्चा , तहसीलदार बिहार पुर प्रजापति जी के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के दिशा निर्देश और संचालन में सम्पन्न हुआ, 26/11/2024 से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर में आज बौद्धिक परिचर्चा में  तहसीलदार साहब शामिल होकर शिवरात्रियों और उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामीण जनता के बीच अपने विचार रखें और उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही कि आप लोग ग्राम पंचायत का डाटा कलेक्शन कर रहे हैं उसमें एक बात और शामिल करिए कि  हर परिवार में जमीन संबंधी या राजस्व संबंधी जाति निवास संबंधी क्या समस्या है उसे आप लोग बताएं और उसे हम लोग आगे आपकी समस्या के समाधान के लिए बढ़ाने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आज के बौद्धिक परिचर्चा में बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को लेकर के चर्चा हुई जिसमें  मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा इन विषयों पर भी 27 नवंबर और 28 नवंबर को चर्चाएं की गई , मंच का संचालन शिवरारथी नायक और नायिका सुनील गुप्ता और सीता सिंह के द्वारा किया गया।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment