by admin on | Nov 30, 2024 09:18 AM
परियोजना अधिकारी इमरान अख्तर पर लगा आरोप...आखिर कैसे चले परियोजना विभाग भैयाथान ?
परियोजना अधिकारी पर लगा गंभीर आरोप, बिना निविदा और ईश्तहार के दे दिया गया राशन सप्लाई का काम...
परियोजना अधिकारी के द्वारा अपने ही चहेते कर्मचारी के बेटी के नाम से बनाकर समूह को दे दिया गया राशन सप्लाई का ठेका...
"सुरजपुर संवाददाता"
सूरजपुर/भैयाथान:-- सूरजपुर जिले के भैयाथान परियोजना कार्यालय मानों इन दिनों सुर्खियों पर है जहा भैयाथान के पदस्थ परियोजना अधिकारी इमरान अख्तर भैयाथान मूल्पदस्थ के साथ साथ परियोजना प्रतापपुर, रामानुजनगर के अतरिक्त प्रभार ग्रहण कार्य कर रहे है वही भैयाथान परियोजना अंतर्गत स्थानीय ग्रामवासी एवं पूर्व में काम कर रहे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने परियोजना अधिकारी भैयाथान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर से किया गया है। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने कहा है कि उनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम भोजन का राशन सामग्री सप्लाई का कार्य किया जा रहा था जिसमें वर्तमान में भैयाथान के परियोजना अधिकारी के द्वारा बिना किसी नोटिस बगैर शिकायत के उनको कार्य से पृथक कर दिया गया।शिकायतकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि आवेदन बिना ईश्तहार के अपने चहेते और अपने ही विभाग में काम कर रहे अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटी और मां के नाम से स्वयं सहायता समूह बना के उनको आदेश कर दिया गया स्थानीय सदस्यों ने अपने शिकायत में बतलाया कि ग्राम भैयाथान में कोई स्वयं सहायता समूह नहीं थी जो 4 किलोमीटर दूर के समूह को कार्य आवंटन किया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अपने ही विभाग में कार्य कर रहे रिटायर्ड पूर्व कर्मचारी को 4 से 5 सेक्टर का कार्य कई समूहों के माध्यम से आवंटन कर दिया है, क्या कमीशन के लालच में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा अपने ही विभाग के कर्मचारी को आबंटित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम संगठन का निर्माण कराया था जिसमें लगभग प्रत्येक ग्राम संगठन में 10 समूह में 100 महिला सदस्यों का एक संगठन होता है जहां उनको भी इस कार्य से वंचित कर दिया गया।
ग्राम संगठन के पदाधिकारी से पूछने पर पता चला कि उनको भी पता नहीं चला कि कब आवेदन मंगाया गया था, अगर ग्राम संगठन को कार्य मिलता तो लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होती।परियोजना विभाग भैयाथान के एक बाबू के द्वारा गरम भोजन देने के नाम से काफी पैसा ऑनलाइन के माध्यम से तो कुछ नगद भी लिया गया है जिसकी शिकायत भी जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष किया गया है जिसकी जांच चल रही है। सोचने वाली बात यह है कि दूसरी तरफ परियोजना भैयाथान द्वारा अपने ही विभाग के खास लोगों को चयन समिति में जगह दे कर समूह को कार्य दिया गया वो भी बिना ईश्तहार का ना तो कोई विज्ञापन जारी किया गया जिसकी न तो सूचना जनसंपर्क विभाग सूरजपुर में दी गई और ना ही किसी रजिस्टर्ड न्यूज अखबार में इसको प्रकाशन के लिए दिया गया इसके साथ ही भैयाथान के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जाने वाले पोषक आहार में भी बच्चों के हरि सब्जी नहीं दिया जा रहा है न तो इसकी कभी जांच की जाती है कि हरि सब्जी अगर लिया जा रहा है तो कहा से लिया जा रहा है चुकी पोशाक आहार बच्चों से जुड़ा है इसलिए इनके द्वारा राशन सामग्री का भौतिक सत्यापन करना भी उचित नहीं समझते की सामग्री की गुणवत्ता कैसी है वैसे संबंधित अधिकारी के पास मलाई खाने से फ़ुर्शत मिले तब न जहां साहब तीन- तीन जगह के प्रभार में हैं आखिर कैसे चले परियोजना विभाग भैयाथान ?
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News