by admin on | Oct 10, 2024 04:53 PM
अम्बिकापुर :- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु बुधवार को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत सुखरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यहां आप सभी के समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ आवेदन भी लिए जा रहे हैं तथा यथासंभव निराकरण की कार्यवाही भी किया जाएगा। उन्होंने ग्राम वासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ आर.एस. सेंगर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, स्वास्थ्य, खाद्य, पशुपालन, शिक्षा आदि विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई रस्म तथा अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा शिशुओं को खीर खिलाया गया।
शिविर में विभागीय योजनाओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन :
शिविर में लोगों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए गए। जिसमें राजस्व विभाग के 70, पीएचई विभाग के 10, विद्युत विभाग के 07, पीएमजीएसवाई के 02, कृषि विभाग के 02, क्रेडा के 07, स्वास्थ्य विभाग के 03, महिला एवं बाल विकास विभाग के 04, मत्स्य विभाग के 01, वन विभाग के 04, श्रम विभाग के 03, सिंचाई विभाग के 10, शिक्षा विभाग के 05, उच्च शिक्षा विभाग के 01, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 160 सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में आवेदन लिए गए। जिसमें से 31 आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया।
हितग्राहीमूलक वस्तुओं का किया गया वितरण :
मत्स्य विभाग के अंतर्गत एक-एक हितग्राही को मछली बीज एवं आइस बाक्स, कृषि विभाग के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक पम्प, 01 को होंडा पेट्रोल पम्प एवं 03 को पेट्रोल/डीजल पम्प तथा 10 को मृदा स्वास्थ्य पत्रक प्रदान किए गए। वहीं उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सब्जी मिनीकिट, खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम सुखरी के रामबाई एवं रामलाल, ग्राम सपना से संतरा, ग्राम कोल्डीहा से देवनारायण एवं ग्राम बकीरमा से श्यामपति को साल श्रीफल भेंट कर एवं पूर्ण आवास की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान किया गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News