by Admin on | May 17, 2024 01:41 PM
रायपुर -: देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाली है। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधासनभ चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनता से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम साय 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सुबह करीब 10.15 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना होंगे. ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बागडेगा में दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सीएम साय शाम करीब 5.15 बजे ओडिशा से वापस रायपुर लौटेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं. आज डिप्टी सीएम साव के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है।