छत्तीसगढ़ Bijapur

बीजापुर में 39 लाख के 9 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर

by Admin on | May 14, 2024 01:23 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


बीजापुर में 39 लाख के 9 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर-: छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही हैं, बीजापुर में लगातार इनकाउंटर में मारे जा रहे नक्सलियों जिसे देखते हुए नक्सली अब आत्मसमर्पित कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

वही बीजापुर जिले में कई सालों से नक्सली संगठन में काम कर रहे 30 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया है,  जिन नक्सलियों ने आज समर्पण किया है उनमें से 9 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 39 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, सभी नक्सलियों को समाज के मुख्य धारा में जुड़कर जीवन यापन करने के लिए 25-25 हजार रुपए शासकीय प्रोत्साहन राशि दी गई है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में –

1. मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता पिता सन्नू उम्र 35 वर्ष,पदनाम- मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 पीपीसीएम, ईनाम -8.00 लाख
2. मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति ऊर्फ मनकी पिता धोगे उम्र 32 वर्ष, पदनाम- प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम, ईनाम -8.00 लाख
3. रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे पति मुदा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया पदनाम- प्लाटून नम्बर 04 सदस्य, ईनाम 5.00 लाख
4. देवे कोवासी पिता लच्छु उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया, पदनाम – प्लाटून नम्बर 32 सदस्य , ईनाम 5.00 लाख
5. सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना पिता आयतू पदम उम्र 27 वर्ष् पदनाम- बलालियन नम्बर 01 सदस्य, ईनाम – 5.00 लाख
6. आयता सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 22 वर्ष, पदनाम- प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, ईनाम 5.00 लाख
7. आयतु कारम पिता भीमा उम्र 50 वर्ष पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 1.00 लाख
8. मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दु ऊर्फ चन्दरू पिता सोमलू उम्र 35 वर्ष पदनाम- पालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम – 1.00 लाख
9. आयतु मिड़ियम ऊर्फ वर्गेश ऊर्फ आम्बा पिता सुक्कु मिड़ियम उम्र 38 वर्ष पदनाम – केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम – 1.00 लाख
10. सन्नू कारम ऊर्फ डोरा पिता आयतू कारम उम्र 24 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर
11. बामन कारम पिता बुधराम उम्र 22 वर्ष, पदनाम – डुमरीपालनार आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य
12. सुखराम कारम पिता सुकलू उम्र 36 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
13. मनकू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 35 वर्ष, पदनाम पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
14. मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश पिता सन्नू उम्र 40 वर्ष, पदनाम- पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
15. सन्तू हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 23 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
16. राहूल हेमला ऊर्फ छोटू पिता लच्छू उम्र 25 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी, मिलिशिया सदस्य
17. सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम पिता सुकलू कारम उम्र 30 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
18. मोटू हेमला पिता सुक्कु हेमला उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
19. मोटू कवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
20. रमेश हेमला पिता दशरू हेमला उम्र 22 वर्ष, पदनाम- भूमकाल मिलिशिया सदस्य
21. लक्खू कोरसा पिता आयतू कोरसा उम्र 25 वर्ष, पदनाम- जीआरडी सदस्य
22. नंदु कुरसम पिता मंगलू कुरसम उम्र 21 वर्ष,पदनाम- पीएलजीए सदस्य
23. सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर पिता मंगलू कड़ती उम्र 40 वर्ष, पदनाम – पीएलजीए सदस्य
24. सोमलू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 45 वर्ष पदनाम – पालनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य
25. संतोष पदम पिता मद्दा पदम उम्र 19 वर्ष, पदनाम- पीएलजीए सदस्य
26. गुडडी हपका पिता पाण्डू हपका उम्र 26 वर्ष
27. ज्योति लेकाम पति अर्जुन लेकाम उम्र 29 वर्ष, मुनगा आरपीसी केएमएमस सदस्य
28. सोनू कुड़ियम ऊर्फ गुटटा पिता स्व0 विज्जा उम्र 21 वर्ष, पदनाम सीएनएम सदस्य
29. राजेश कोरसा ऊर्फ बामन कोरसा पिता माण्डो उम्र 28 वर्ष, पदनाम संघम सदस्य
30. लखमू पल्लो ऊर्फ लखू पिता कईया पल्लो उम्र 30 वर्ष , पदनाम- मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर


संगठन छोड़ने का कारण:-

संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।



Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad Ad

Leave a Comment