NATIONAL Delhi

राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंचे,सोन‍िया-प्र‍ियंका और खरगे भी साथ रहेंगे मौजूद

by Admin on | May 3, 2024 07:09 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंचे,सोन‍िया-प्र‍ियंका और खरगे भी साथ रहेंगे मौजूद

 Delhi -  रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है।

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे।

खरगे और तेलंगाना के सीएम भी राहुल के नामांकन में होंगे शामि‍ल

राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताब‍िक, दोनों नेता रायबरेली के लिए रवाना हो चुके हैं।

हम सब चाहते थे क‍ि राहुल गांधी यूपी से चुनाव लड़ें: अजय राय

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें… पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे (राहुल गांधी) जानते हैं… रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है… मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं… इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।”

अमेठी पहुंचे राहुल-सोन‍िया और प्र‍ियंका गांधी

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad Ad

Leave a Comment