by admin on | Mar 4, 2024 01:02 PM
दिल्ली - केंद्र सरकार आम लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। विशेषकर महिलाओं के लिए कुछ खास योजनाएं चलाई गई हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विशेष योजना के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके जरिए महिलाएं घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
चलिए बताते हैं कि फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 15,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा सिलाई सीखने के लिए 5 दिनों की निःशुल्क ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही आपको सिलाई का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इससे महिलाएं घर पर रहकर ही सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह योजना इन दिनों भी चर्चा में है।
आपको हर दिन मिलेंगे 500 रुपए
ट्रेनिंग के दौरान आपको प्रतिदिन 500 रुपए की राशि भी दी जाएगी। जब आप ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं तो आपको सिलाई मशीन खरीदने के लिए 15000 रुपए मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो यह योजना फ्री सिलाई मशीन योजना के नाम से चल रही है, लेकिन इसका वास्तविक नाम विश्वकर्मा योजना है। इसमें दर्जी वर्ग के महिला-पुरुषों को लाभ मिल रहा है। इन दिनों यह योजना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे, इसके लिए आपको आखिरी तक बने रहना होगा।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आपको भारत सरकार के सेवा पोर्टल से पीएम सिलाई मशीन पंजीकरण पृष्ठ खोलना होगा। इसके बाद आपको गूगल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ओपन करना होगा। ओपन करने के बाद आपको अप्लाई का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको क्लिक करना होगा और टेलर विकल्प का चयन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन करते समय आपको बैंक खाते और राशन कार्ड से संबंधित पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इस योजना के लिए परिवार का केवल एक पुरुष या महिला सदस्य ही आवेदन कर सकता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News