by admin on | Mar 16, 2025 02:38 PM
रायपुर/पलामू -: कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सोमवार देर शाम रायपुर सेंट्रल जेल से झारखंड पुलिस उसे रांची ले जा रही थी, तभी पलामू के पास पुलिस वाहन का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद अमन साव ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।
रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त हादसा और एनकाउंटर
अमन साव का नाम 14 अक्टूबर 2024 को रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सामने आया था। जेल के अंदर से ही उसने हमले की साजिश रची थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने उसे झारखंड से गिरफ्तार कर 148 दिनों तक रायपुर सेंट्रल जेल में रखा।
7 मार्च को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और उनके ड्राइवर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना में भी अमन साव का नाम आया। पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस उसे सोमवार रात रायपुर से रांची ले जा रही थी। लेकिन पलामू के पास पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
अमन साव पर 60 से ज्यादा केस दर्ज
अमन साव के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही गैंग ऑपरेट करता था और कारोबारियों, ठेकेदारों से उगाही करता था। जो पैसे नहीं देते थे, उन पर हमला करवाने का आरोप था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News