by admin on | Jan 21, 2025 02:06 PM
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में आया नया मोड़...!
सड़क निर्माण के भ्रष्टाचार मामले में PWD के 3 अफसरों के खिलाफ होगी FIR, आदेश हुआ जारी...!
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का यही खुलासा पत्रकार मुकेश की हत्या की वजह भी बना। भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने साजिश के तहत मुकेश चंद्राकर की निर्ममता से ह्त्या करा दी थी।
रायपुर -: बीजापुर में सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकेश ने अपनी हत्या से पहले सड़क निर्माण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। सरकार ने इस गड़बड़ी के मामले में अलग से जाँच के आदेश दिए थे। वही जांच के दौरान सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इस मामले में लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है। विभागीय जांच के आधार पर तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई:
बीएल ध्रुव: तत्कालीन कार्यपालन अभियंता।
आर के सिन्हा: अनुभागीय अधिकारी।
जीएस कोड़ोपी: उप अभियंता।
अन्य संदिग्धों पर भी होगी कार्रवाई
इन तीन अधिकारियों के अलावा मामले में अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि, मुकेश चंद्राकर की हत्या और उनके द्वारा उजागर किए गए भ्रष्टाचार से राज्य में हड़कंप मच गया था। यही खुलासा पत्रकार मुकेश की हत्या की वजह भी बना। भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने साजिश के तहत मुकेश चंद्राकर की निर्ममता से ह्त्या करा दी थी। इस हत्याकांड से देशभर में उबाल देखा गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News