छत्तीसगढ़ Sarguja

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त स्वयंसेवकों ने सुशासन दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन...!

by admin on | Dec 17, 2024 08:47 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त स्वयंसेवकों ने सुशासन दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन...!

अम्बिकापुर - सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त स्वयंसेवकों को कलेक्टेट परिषद के सभागार में सुशासन दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन हेतु ले जाया गया जहां सभी स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ में चल रही  योजनाएं , आयोजित कार्यक्रम , विभिन्न गतिविधियां का छायाचित्र को देख कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उन योजनों के लाभ के बारे में भी  जाना । वहां उपस्थित हुए माननीय कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन जी से भी स्वयंसेवको ने मुलाकात की साथ ही  अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक जी  के साथ वार्तालाप किया व उनके द्वारा सभी स्वयंसेवकों से पूछा भी गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का  लाभ उन्हें  मिल रहा है व प्रदर्शन के बारे में पूछा गया साथ ही सुशासन के अंतर्गत और क्या नया किया जा सकता उसके बारे में भी राय लिया गया । समस्त प्रशिक्षणार्थियों को जनमत पत्रिका के बारे में भी बताया गया। इस सुशासन दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में लुण्ड्रा के विधायक श्री प्रबोध मिंज जी भी उपस्थित हुए साथ ही जिला परियोजना अधिकारी एवं लवलीहुड के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता , सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय की रा.से.यो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक , सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति साहू , बी.एड.  प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment