छत्तीसगढ़ Sarguja

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर रघुनाथपुर के तीन दुकानों पर हुई कार्रवाई...!

by admin on | Dec 15, 2024 11:53 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर रघुनाथपुर के तीन दुकानों पर हुई कार्रवाई...!

अम्बिकापुर -: कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं पर लगातार जांच की जा रही है। जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 (सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध) एवं धारा 06 (नाबालिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध) के अंतर्गत कार्यवाही

जारी है। इसी कड़ी में रघुनाथपुर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं डडगांव स्कूल तहसील धौरपुर के नजदीक स्थित 3 दुकान पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी, एबीईओ रघुनाथ चौहान, एएसआई चंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment