छत्तीसगढ़ Raipur

नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आर्थिक अनियमितता पर दो CMO निलंबित

by admin on | Dec 15, 2024 11:52 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आर्थिक अनियमितता पर दो CMO निलंबित

रायपुर -: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आर्थिक अनियमितता पर महासमुंद नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे और पेण्ड्रा नगर पालिका के सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को निलंबित कर दिया है. जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश में पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद के तत्कालीन प्रभारी सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को पदस्थाना के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासकीय बहुउद्देश्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा के रेनोवेशन कार्य बिना तकनीकी स्वीकृति के कराए गए कार्य में 6 लाख 24 हजार 511 रुपए की अनियमितता का दोषी पाया गया. इसे गंभीर कदाचार और आर्थिक अनियमितता करार देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर मुख्यालय तय किया गया है।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment