छत्तीसगढ़ Balouda bajar

"एड्स के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन"

by admin on | Dec 14, 2024 12:47 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


"एड्स के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन"

"आयुषराज और उनके साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रंगोली प्रतियोगिता में मारी बाजी"

"एड्स के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन" 

"महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों के द्वारा दिया अपने सृजनात्मकता का परिचय"

बतौली:- एड्स जागरूकता पखवाड़ा पर 09 दिसंबर को शासकीय महाविद्यालय बतौली में "एड्स जागरूकता पखवाड़ा" के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने समूह में सहभागिता किया। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता से एड्स जागरूकता के लिए संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगोली में एड्स के प्रति जागरूकता, सुरक्षित यौन संबंध, संक्रमण से बचाव, अपने साथी के प्रति ईमानदारी, एक निडिल का एक बार उपयोग एवं एड्स बीमारी की भयावहता आदि को रंगों द्वारा उकेरा। ‌ रंगोली प्रतियोगिता में बी. ए. अंतिम वर्ष के आयुषराज चौहान, बी.एससी. अंतिम वर्ष की वैभव गुप्ता एवं ममता ने प्रथम स्थान अर्जित किया। बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की अपेक्षा प्रधान, रेखा एवं बी.कॉम अंतिम वर्ष की असुंता, अमीना, शैलजा और अलबेसिया ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से तीन समूहों ने स्थान बनाया जिसके प्रथम समूह में बी.एससी. प्रथम वर्ष की आंचल कुजूर, आशना एक्का, आकांक्षा, कविता, और आशा ने, द्वितीय समूह में बी.एससी. अंतिम वर्ष की अशिला पैकरा, ममता, सुप्रिया पैकरा, संगीता एवं अंजू पैकरा एवं तृतीय समूह में बी.एससी. अंतिम वर्ष की अर्चना गुप्ता एवं सुष्मित लकड़ा शामिल हैं। रेड रिबन क्लब प्रभारी सुश्री मधुलिका तिग्गा के संयोजन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता के लिए रंगों का सूक्ष्मता से उपयोग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।  उक्ताशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि निर्णायक मंडल मे प्रो. तारा सिंह मरावी, श्रीमती सुभागी भगत एवं शिल्पी एक्का ने विद्यार्थियों के रंगोली का अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य बी.आर. भगत के मार्गदर्शन में एड्स जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. बलराम चंद्राकर, जिवियन खेस्स, सुश्री शिल्पी एक्का, सुश्री सुमित्रा गिरि एवं श्रीमती कविता प्रजापति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता के साथ निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया‌ है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment