by admin on | Dec 12, 2024 04:21 PM
क्या छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाली शराब पर अब लग सकेगी रोक...?
सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता ने ली संभाग स्तरीय बैठक, कहा- शराब की तस्करी पर दे विशेष ध्यान, पुलिस से बनाए समन्वय...!
अवैध मदिरा न बने और ना ही बिक्री हो...मदिरा दुकानों में शत प्रतिशत सीसीटीवी क्रियाशील रखने के दिए निर्देश..!
बैठक में कलेक्टर एवं आबकारी अधिकारी रहे शामिल...!
रायपुर-: सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता ने संभाग स्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों को शराब की तस्करी पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। किसी भी स्थिति में दूसरे राज्य की शराब छत्तीसगढ़ में नहीं आना चाहिए। इसके लिए पुलिस से समन्वय बनाकर कम करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सभी चखना सेंटरों में CCTV कैमरा लगाने के लिए कहा है।
सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर संगीता ने बुधवार को एमडी श्याम धावड़े के साथ सरगुजा कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में संभाग स्तरीय बैठक ली। जिसमें सरगुजा, बलरामपुर, और सूरजपुर जिले के कलेक्टर, एसपी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। बैठक में सचिव सह आयुक्त श्रीमती शंगीता ने कहा कि शासन के एक साल पूरे हो रहे हैं और इन महीनों में लगातार विभाग के कामों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि जिले राजस्व लक्ष्य प्राप्ति हेतु बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस बैठक की मंशा यह भी है कि फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर फील्ड पर जो भी कमियां आ रही हों, उनसे अवगत होकर सुधार किया जा सके। उन्होंने आबकारी विभाग द्वारा तैयार मनपसंद एप के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि आबकारी एवं पुलिस की टीम आपसी समन्वय के साथ काम करें। मदिरा दुकानों के निकट सुरक्षा और क्षेत्रों में गश्त लगातार होती रहे। आबकारी विभाग से दुकानों के प्रभारी अधिकारी लगातार निरीक्षण करें और प्रति दिन की बिक्री पर निगरानी रखें। मदिरा दुकानों में दुकानदार लोगों से बेहतर व्यवहार रखें, किसी की भी लापरवाही से राजस्व में नुकसान ना हो। अवैध मदिरा ना बने और ना बिक्री हो। उन्होंने कहा कि बाहर से परिवहन होकर आने वाली मदिरा पर निगरानी रखें, जिले की सीमा पर बनी जांच चौकियों का भी रोस्टर बनाकर निरीक्षण करें।सचिव सह आयुक्त ने बैठक में सभी मदिरा दुकानों में शत प्रतिशत सीसीटीवी क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मदिरा दुकानों में अहाता की व्यवस्था और उनमें अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाए जाने पर भी विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने विदेशी और देशी मदिरा के नियमानुसार स्टॉक उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी यूनिफॉर्म और आईडी के महत्व को समझें और इसका पालन करें। उन्होंने वर्तमान में संचालित आधार आधारित उपस्थिति पत्रक की जानकारी भी दी। बैठक में उन्होंने कहा कि मैन पावर के द्वारा नियुक्त कर्मियों के उपस्थिति के संबंध में शासन द्वारा ध्यान रखा जा रहा है। जिलों में अधिकारी सभी मदिरा दुकानों में मैन पावर का परीक्षण करें और आवश्यकता अनुरूप युक्तियुक्तकरण करें। सभी दुकानदारों को निर्देशित करें कि ट्रांसपोर्टर से माल लेने के दौरान ही जांच कर ली जाए जिससे तत्काल ही किसी तरह का नुकसान होने पर जानकारी मिल सके। इसी तरह उन्होंने तीनों जिलों से आए आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर फील्ड पर उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर, कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज राजेंद्र कटारा, कलेक्टर सूरजपुर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अपर आयुक्त आबकारी मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव, राकेश मण्डावी, उपायुक्त आबकारी पी. एल. साहू, संभागीय उपायुक्त आबकारी सरगुजा संभाग उड़नदस्ता विजय सेन शर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी सरगुजा संभाग उड़नदस्ता विकास गोस्वामी, जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा एल. के गायकवाड़, जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर इन्द्राबली मार्कण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी बलरामपुर एम. के. सुर्यवंशी सहित मैनपावर, सिक्योरिटी, कैश कलेक्शन, परिवहन कर्ता, ऑडिट, एवं बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News