छत्तीसगढ़ Sarguja

अंबिकापुर, सरगुजा सांसद चिंतामणी के अंबिकापुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

by admin on | Jun 16, 2024 01:43 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अंबिकापुर, सरगुजा सांसद चिंतामणी के अंबिकापुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

अंबिकापुर :-  सरगुजा के नवनिर्वाचित सांसद चिंतामणी महाराज के अम्बिकापुर नगर आगमन पर भाजपा सरगुजा द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। दरिमा चौक मां महामाया मंदिर पहुंच मार्ग त्रिकोण पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला सरगुजा व भाजयुमो सरगुजा की पूरी टीम द्वारा, मां महामाया द्वार पर अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसुचित जाति मोर्चा सरगुजा द्वारा, स्थानीय महामाया चौक पर पार्षद दल, अनुसुचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा, संगम चौक पर ओबीसी मोर्चा सरगुजा द्वारा, घड़ी चौक पर महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा तथा भाजपा कार्यालय "संकल्प भवन में भाजपा नगर मंडल द्वारा सांसद चिंतामणी महाराज का फूल माला, पटाखा, नगाड़ा व मिठाइयों से ज़बर्दस्त स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा ने स्थानीय संगम चौक पर उन्हें लड्डुओं से तौलकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरगुजा की जनता का आभार जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर दिया, सरगुजा अब विकास में पीछे नहीं रहेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद चिंतामणी महाराज ने सरगुजा की आम जनता व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में दोनों जगह अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार है ऐसे में सरगुजा अंचल विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा। मैं सांसद के रूप में आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखूँगा। कार्यक्रम को लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad Ad

Leave a Comment