18 Nov 2026 | नई दिल्ली राष्ट्रीय संस्करण
Dainik Newspaper
हमसे जुड़ें
पता: प्रेस कॉम्प्लेक्स, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली - 110002
अंबिकापुर

महिला-नाबालिग से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

Dainik Editor • 17 नवंबर 2026
0 बार देखा गया
महिला-नाबालिग से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था अपराध क्रमांक 759/26, मुख्य आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

अंबिकापुर। शहर में महिला और उसकी नाबालिग भांजी के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से ही अंबिकापुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 भी जोड़ी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। प्रार्थिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्य आरोपी के घर के पास उसकी भांजी से कुछ लोगों ने पूछताछ करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर महिला और उसकी भांजी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

इस घटना में महिला और उसकी नाबालिग भांजी दोनों को गंभीर चोटें आईं। शिकायत में आरोपियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 759/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 291, 351(3), 115(2), 127(2), 3(5) और 111 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7 एवं 8 के तहत अपराध दर्ज किया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें (Share): WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें (Related Stories)