18 Nov 2026 | नई दिल्ली राष्ट्रीय संस्करण
Dainik Newspaper
हमसे जुड़ें
पता: प्रेस कॉम्प्लेक्स, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली - 110002
सरगुजा संभाग

अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा, सड़क के बीच पलटी स्कॉर्पियो

Dainik Editor • 17 नवंबर 2026
0 बार देखा गया
अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा, सड़क के बीच पलटी स्कॉर्पियो

सीतापुर थाना क्षेत्र में चार से अधिक लोग घायल, राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने संभाला मोर्चा

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार से अधिक लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

साझा करें (Share): WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें (Related Stories)