15 Nov 2026 | नई दिल्ली राष्ट्रीय संस्करण
Dainik Newspaper
हमसे जुड़ें
पता: प्रेस कॉम्प्लेक्स, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली - 110002
राज्य

आर्ना फाउंडेशन ने शासकीय विद्यालय के बच्चों संग मनाया बाल दिवस, बांटी शैक्षणिक सामग्री

Dainik Editor • 14 नवंबर 2026
53 बार देखा गया
आर्ना फाउंडेशन ने शासकीय विद्यालय के बच्चों संग मनाया बाल दिवस, बांटी शैक्षणिक सामग्री

डांस व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, खेवांश रहे अव्वल

आरंग। बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था 'आर्ना फाउंडेशन' द्वारा आरंग स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक भाटापारा रीवा विद्यालय में बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक बाल दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा व रचनात्मकता के प्रति प्रोत्साहित करना था।

समारोह के दौरान संस्था द्वारा विद्यालय के बच्चों को वाटर बॉटल, कंपास बॉक्स, एग्जाम बोर्ड सहित मिठाइयां और चॉकलेट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर बच्चों के बीच डांस और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में खेवांश ने प्रथम स्थान हासिल किया।

आर्थिक अभाव न बने प्रतिभा की बाधा : डी.एस. मिश्रा

कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डी.एस. मिश्रा ने कहा कि बच्चे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं और किसी भी बच्चे की आर्थिक परिस्थिति उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। संस्था की संचालिका रुना शर्मा ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना ही संस्था का मुख्य ध्येय है। गौरतलब है कि आर्ना फाउंडेशन वर्ष 2018 से बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग बच्चों के उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन में आर्ना फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पूजा गुरदीप कौर, सचिव ज्योति सुंदरानी, ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपुल चौधरी के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा विश्वास तथा शिक्षिकाएं देवकी साहू एवं खारून धृत लहरे का विशेष सहयोग व उपस्थिति रही।

साझा करें (Share): WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें (Related Stories)