Chhattisgarh अंबिकापुर

अंबिकापुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-2024 पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न।

by News uploader 3 on | Jul 8, 2024 10:11 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अंबिकापुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-2024 पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न।

अंबिकापुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-2024 पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न।


अंबिकापुर। दिनांक 07 जुलाई 2024 रविवार को गायत्री शक्तिपीठ संस्कृति ज्ञान प्रकोष्ठ सरगुजा छत्तीसगढ़ के द्वारा गायत्री शक्ति पीठ आकाशवाणी चौक अम्बिकापुर के सभा कक्ष में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-2024 के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बच्चें जो राज्य स्तरीय,जिला एवं विकास खण्ड स्तर में अपना स्थान प्राप्त किये। साथ ही सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने जो इसमें सहयोग किये ।उनका सम्मान करते हुए सभी को प्रमाण पत्र एवं पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। जिसमें प्रांतीय संयोजक श्री रामपाल तिवारी, श्री के के पाठक, संत हरिकेवल शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अंजन सिंह, समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं गुणात्मक शिक्षा प्रणाली के सम्बन्ध में सारगर्भित उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी सिंह दीदी एवं आभार प्रदर्शन बहन सरस्वती तिवारी के द्वारा किया गया।सुमन दीदी, पूजा दीदी, शशि सिंह दीदी, दिवाकर मिश्रा, सीतापुर से , अजय गुप्ता उदयपुर से, राकेश सिंह - मैनपाट से, अरविन्द गोयल , हरिप्रसाद यादव - बतौली , अमित, मन पूरन यादव - लुण्ड्रा से एवं गायत्री शक्तिपीठ के समस्त भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति दीं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad Ad

Leave a Comment