छत्तीसगढ़ Sarguja

नवा बिहान नशामुक्ति केन्द्र में काउंसलिंग से लोगों को मिला रहा लाभ

by admin on | Jun 12, 2024 09:24 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


नवा बिहान नशामुक्ति केन्द्र में काउंसलिंग से लोगों को मिला रहा लाभ

अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नवा बिहान नशामुक्ति केन्द्र संचालित है। इसकी समीक्षा बैठक सोमवार को एएसपी अमोलक सिंह ने एसपी कार्यालय सभाकक्ष में ली। बैठक में अनिल मिश्रा समन्वयक नवा बिहान ने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त प्रयास का अभिनव पहल है। नवा बिहान के काउन्सलिंग सेन्टर में सरगुजा के पुलिस थानों व अन्य माध्यमों से आए हितग्राहियों, पीडितों को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परामर्श देना है।

आवश्यकतानुसार ध्यान योग साधना हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था सहयोग कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से निःशुल्क समन्वय कर जोडना है। यातायात थाना भवन के उपर घड़ी चौक अम्बिकापुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक काउन्सलिंग सेन्टर में प्रतिदिन काउन्सलिंग किया जाएगा। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक मंगल पाण्डेय ने कहा कि नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान समुदाय एवं शासकीय विभाग के समन्वय से जनसमुदाय को गुणवापूर्ण निःशुल्क सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र से जुड़े सभी स्वैच्छिक संगठन एवं उनके प्रतिनिधि निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिणामस्वरूप सकारात्मक बदलाव दिखेगा। वरिष्ठ समाजसेवी वन्दना दगा वसुधा महिला मंच, विद्या दीदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र, अनिल द्विवेदी राइड, अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग, विजय शंकर तिवारी राजेन्द्र नाथ तिवारी फाउंडेशन, समाजसेवी साहित्यकार संतोष दास सरल, रणधीर सिंह प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी, सुनिधि शुक्ला शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी हिना खान उमंग महिला उत्थान समिति एवं अंचल ओझा निदेशक सरगुजा सांइस ग्रुप एवं एजुकेशनल सोसायटी तथा छशीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी सकारात्मक सुझाव दिए।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad Ad

Leave a Comment