26 Oct 2026 | नई दिल्ली राष्ट्रीय संस्करण
Dainik Newspaper
हमसे जुड़ें
पता: प्रेस कॉम्प्लेक्स, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली - 110002
अंबिकापुर

शोकाकुल अग्रवाल परिवार से मिले वरिष्ठ समाजसेवी

Dainik Editor • 24 अक्टूबर 2026
3 बार देखा गया
शोकाकुल अग्रवाल परिवार से मिले वरिष्ठ समाजसेवी

विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने दुःख की घड़ी में बंधाया ढांढस

अम्बिकापुर। सरगवा द पैलेस रिसॉर्ट के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने नगर के प्रतिष्ठित नागरिक बिनु अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। पिता का मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद जीवनभर परिवार के लिए अनमोल धरोहर बने रहते हैं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

साझा करें (Share): WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें (Related Stories)