by admin on | Mar 10, 2025 09:12 AM
700 करोड़ के भ्रष्टाचार में तीन IAS पर शिकंजा, जांच में बड़े खुलासे के संकेत...
भ्रष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है गाज...!
1000 करोड़ तक पहुंच सकता है घोटाले का आंकड़ा!
पूर्व सरकार में था जलवा, अब खतरे में कुर्सी!
छत्तीसगढ़ की जनता अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए है कि क्या भ्रष्ट अधिकारियों को सच में सजा मिलेगी, या यह मामला भी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा?
ACB और EOW की निष्पक्ष जांच से आने वाले दिनों में बड़े धमाकेदार खुलासे होने तय माने जा रहे हैं।
रायपुर -: छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) घोटाला, जिसमें 700 करोड़ से अधिक की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। कम कीमत के मेडिकल सामानों को 1000 गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी चूना लगा। विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा, और अब मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।
तीन IAS अधिकारियों पर शिकंजा, पूछताछ शुरू
इस घोटाले में अब तक तीन IAS अफसरों के नाम सामने आ चुके हैं भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और पद्मिनी भोई साहू। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सरकार से इन अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अब तीनों को समन जारी कर जांच के लिए बुलाया गया है।
IAS भीम सिंह से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुरुवार को उनसे चार घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ हुई। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी को मिली जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
IAS चंद्रकांत वर्मा से छह घंटे की पूछताछ
इससे पहले IAS चंद्रकांत वर्मा, जो वर्तमान में कलेक्टर के पद पर हैं, से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में कई विवादास्पद टेंडर जारी हुए और करोड़ों का सामान खरीदा गया था। जांच एजेंसी को उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि CGMSC में जो भी पदस्थ रहा, वह भारी मुनाफे के साथ ही निकला।
भ्रष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
अब बारी CGMSC की मौजूदा MD पद्मिनी भोई साहू की है। उन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री इस घोटाले से बेहद नाराज हैं और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के पक्ष में हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा है कि सुशासन की सरकार में भ्रष्ट अफसरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
1000 करोड़ तक पहुंच सकता है घोटाले का आंकड़ा!
जांच से जुड़े सूत्रों का मानना है कि अगर इस मामले की तह तक जाया जाए, तो यह घोटाला 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि इस भ्रष्टाचार में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
पूर्व सरकार में था जलवा, अब खतरे में कुर्सी!
सूत्रों के अनुसार, भूपेश सरकार के कार्यकाल में इन तीनों IAS अफसरों का दबदबा था। स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का खेल खेला गया, जिसमें टेंडर प्रक्रिया से लेकर खरीदी तक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। अब जब ACB और EOW ने जांच को तेज कर दिया है, तो जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ की जनता अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए है कि क्या भ्रष्ट अधिकारियों को सच में सजा मिलेगी, या यह मामला भी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा? ACB और EOW की निष्पक्ष जांच से आने वाले दिनों में बड़े धमाकेदार खुलासे होने तय माने जा रहे हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News