by admin on | Nov 1, 2024 12:08 PM
सुबह-सुबह नगर भ्रमण पर निकले कलेक्टर, सफाई व्यवस्था की जानकारी ली
शहर के चौक चौराहों पर लगी 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश
जशपुरनगर -: कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार सुबह जशपुर नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को शहर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर के नालियों को भी साफ करने के लिए कहा। शहर के खराब लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की लोगों का आवागमन रहता है शहरों में रोशनी अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। शहर के चौक चौराहों पर गीला कचरा और सुखा कचरा रखने के लिए कचरा डिब्बा भी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को भी अपने आस पास के कचरों को इकट्ठा करके कचरा डिब्बा में डालने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर नगर पालिका अधिकारी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और स्वच्छता दीदियों के द्वारा नियमित घर घर जाकर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शहर की 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शहर के बाल उद्यान का निरीक्षण करके परिसर में पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। शौचालय को भी ठीक करवाने के लिए कहा है। नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बाल उद्यान के नया शौचालय बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र काम चालू किया जाएगा।
कलेक्टर ने एसएलआरएम केंद्र का भी अवलोकन किया और अनुपयोगी समान को निविदा निकालकर विक्रय करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाली हरित जशपुर क्षेत्र समिति की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके जानकारी ली समूह की महिलाओं ने बताया कि कचरा कलेक्शन करने के बाद बेकार की चीजें जैसे प्लास्टिक और कपड़ा से पैर दानी,झूमर, टोकरी,चटाई, गुलदस्ता बनाया जा रहा है। जिसका विक्रय से समूह को आमदनी भी अच्छी हो रही है। कलेक्टर ने कम्युनिटी हॉल के बगल में रानी सती उघान का अवलोकन करके साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News
हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन
Popular News